महिला वंदन और अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सियासी संग्राम, बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर हमला

रांची (SHABD ) :झारखंड में भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को अमलीजामा पहनाने में नाकामी पर आधी आबादी मायूस है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस विषय पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि यह केवल विधेयक का गिरना नहीं, बल्कि उस विश्वास का टूटना है जो देश की महिलाओं ने एक बेहतर और समान भागीदारी वाले भविष्य के लिए संजोया था। श्री मरांडी ने कहा कि दशकों से महिलाएं राजनीति और नीति-निर्माण में समान भागीदारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। ऐसे में जब यह अवसर सामने आया, तब कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा जैसे दलों द्वारा इसका विरोध करना और विधेयक के पारित न होने पर खुशी जताना, उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित वसूली उद्योग बन चुका है।




