Breaking News

राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग प्रकरण पर सियासत गरमाई कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, CMHO मामले में संरक्षण के आरोप

 

राजगढ़। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लोकायुक्त ट्रैप में फंसी CMHO डॉ. शोभा पटेल के मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार और प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि यह मामला केवल एक अधिकारी का नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक दुरुपयोग का उदाहरण है। ज्ञात हो कि डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने ट्रैप किया था, जिसके बाद उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ।

मंत्री की अनुशंसा पर नियुक्ति का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डॉ. शोभा पटेल की नियुक्ति मंत्री स्तर की अनुशंसा के बाद हुई थी। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि शासन के 2012 के आदेशों के बावजूद ट्रैप अधिकारी को संवेदनशील पद पर कैसे बनाए रखा गया।

विधायक प्रोटोकॉल विवाद भी जुड़ा

मामले के बीच अस्पताल लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अमरसिंह यादव को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा भी सामने आया। इस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में तीखा बयान दिया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बयान

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा विधायक अमरसिंह यादव का नाम लेते हुए कहा—

“अगर आपकी ही सरकार आपको सम्मान नहीं दे रही है, तो आप हमारे साथ आ जाइए।

इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल की अनदेखी की जा रही है।

कांग्रेस की मांगें

संबंधित अधिकारी को तत्काल संवेदनशील पद से हटाया जाए।

मंत्री स्तर से हुए पत्राचार की जांच हो।

मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा और मुद्दा विधानसभा तक ले जाया जाएगा

Related Articles

Back to top button