Breaking News

जिले में सिचाई सुविधाओ के विस्तार से गेहूँ का रिकार्ड तोड़ उपार्जन गेहूँ उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 मई तक होगी खरीदी

राजगढ़

उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन द्वारा बताया गया कि जिलें में वर्ष 2026-27 उपार्जन नीति अंतर्गत समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल साथ ही म.प्र.शासन द्वारा 40 रूपये प्रति क्विंटल पर बोनस दिये जाने पर प्रति क्विंटल 2625 रूपये प्रति क्विंटल किसानो को प्राप्त हो रहा है। अब तक कुल 99773 पंजीकृत किसानो में से 67894 किसानो द्वारा अपनी गेहूँ फसल का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया है।

साथ ही विक्रय कुल मात्रा 397927 में.टन. उपार्जित किया गया है। उपार्जन की अंतिम तिथि शासन द्वारा 23 मई, 2026 निर्धारित की गई थी जिसे अब बढाकर 28 मई, 2026 कर दी गई है। जिले के किसान अपनी उपज 28 मई, 2026 तक अपने समीप उपार्जन केन्द्रो पर विक्रय कर सकते है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 प्रतिशत अधिक गेहूँ उपार्जन किये जाने की संभावना है। किसानो की मेहनत का सही लाभ म.प्र. शासन द्वारा दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button