उत्तराखंड

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा पर सख्ती, 200 CCTV से निगरानी

देहरादून (SHABD) :उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रा सीजन में तेज रफ्तार पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने दोनों धामों सहित प्रमुख यात्रा मार्गों पर करीब 200 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इन कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं यात्रा मार्गों पर ओवर स्पीड रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 250 से अधिक ओवर स्पीड वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि रैश ड्राइविंग करने वाले 5 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई है, जो सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण माने जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button