बिहार-झारखण्‍ड

नर्सिंग डे पर एनएमसीएच बीएससी नर्सिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर

पटना (SHABD):इंटरनेशनल नर्सिंग डे के अवसर पर आज एनएमसीएच स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नर्सिंग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सन्ध्या सिंह ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष इंटरनेशनल नर्सिंग डे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना नर्सिंग का परम कर्तव्य है, इसी भावना के तहत इस वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button