उत्तर प्रदेश
लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर आस्था और उल्लास का संगम हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखनऊ (SHABD) : लखनऊ में आज ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बजरंगबली के दर्शन पूजन के लिए हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतार सुबह से ही देखने को मिल रही है। ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। लखनऊ में यह पर्व बड़े त्योहार की तरह मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भंडारे का आयोजन करते हैं और प्रसाद वितरण करते हैं। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार अलीगंज हनुमान मंदिर की स्थापना नवाबी काल से जुड़ी है और तभी से बड़े मंगल पर भंडारों की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ जारी है।




