बिहार-झारखण्ड
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से सीआईपी से हटाए गए सुरक्षाकर्मियों ने की मुलाकात

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से आज रांची में सीआईपी से हटाये गये निजी सुरक्षा कर्मियों ने मुलाकात की। इस दौरान श्री सेठ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से बात की और समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर श्री सेठ ने समस्या के समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।




