बिहार-झारखण्‍ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने जैक मैट्रिक बोर्ड के टॉपर प्रेम कुमार से की मुलाकात

रांची(SHABD): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के टॉपर प्रेम कुमार से आज मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची के कांके निवासी प्रेम को आगे की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन देने से समाज और राज्य का विकास संभव है। गौरतलब है कि प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा के छात्र प्रेम कुमार ने 498 अंक प्राप्त कर राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button