बिहार-झारखण्ड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक प्रदीप यादव के बेटे की शादी में हुए शामिल

गोड्डा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा में विधायक प्रदीप यादव के बेटे के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।




