विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भारत माता की भव्य आरती आयोजित

राजगढ़ नगर। महावीर एवं शीतला माता बस्ती में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत टीका कार्यक्रम को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे नगर के नाका नंबर 3 पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की आरती के दौरान देशभक्ति एवं सनातन संस्कृति से जुड़े जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि महावीर एवं शीतला माता बस्ती के निमित्त टीका कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में समाजजन से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
