उत्तराखंड
उत्तराखंड: मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण

देहरादून/मसूरी:मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत लोकार्पण किया।
गणेश जोशी ने कहा कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां एवं टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी।




