Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं व गुर्जर समाज ने किया भव्य स्वागत, देवनारायण मंदिर में की आरती

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

राजगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर का जन्मदिन आज जिलेभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात  समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर विधिवत आरती की और समाज व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में गुर्जर समाज के लोगों द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गुर्जर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button