सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप अंतर्गत 11 युवाओं का हुआ चयन
राजगढ़ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत रोजगार कार्यालय राजगढ़ के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती कैंप का आयोजन शनिवार को न्यू तहसील आजीविका भवन ब्यावरा में किया गया
जिसमें 35 युवाओं ने भाग लिया। जिनका शारीरिक मापदंड के अनुसार भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने 11 युवाओं का चयन किया। कमांडेंट श्री कपिल शर्मा ने बताया कि अगला कैंप 09 फरवरी, 2026 को जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ आयोजित किया जाएगा।
इन चयनित युवाओं को जयपुर में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला , झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, ग्वालियर का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। 14 हजार रूपए से 25 हजार रुपए की सैलरी पर रखा जाएगा। जिसमें सुविधा पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।
इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10 वीं पास उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी आधार कार्ड, दो फोटो चयनित युवाओं को रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते हैं।

