Breaking News

जिला अस्पताल में हर बुधवार लग रहा क्लबफुट क्लिनिक,अब तक 27 से अधिक बच्चों के टेढ़े पैरों का सफल उपचार,

राजगढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जिला अस्पताल राजगढ़ में जन्मजात टेढ़े पैर (क्लबफुट) से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। यह क्लिनिक राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, नोडल अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया तथा सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा के मार्गदर्शन में प्रति बुधवार आयोजित किया जाता है। क्लिनिक का संचालन अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है,जिसमें डॉ. अभिषेक सिलेरिया एवं अनुष्का फाउंडेशन से आदित्य मिश्रा द्वारा बच्चों का नियमित उपचार किया जाता है। उपचार प्रक्रिया के तहत जन्मजात अंदर की ओर मुड़े हुए पंजों की विशेष कास्टिंग की जाती है। इसके बाद बच्चों को ब्रैसिंग और विशेष जूते उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे पैर पूरी तरह सीधे हो जाते हैं। RBSK जिला कॉर्डिनेटर दीपक सक्सेना ने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक 27 से अधिक बच्चों को इस क्लिनिक के माध्यम से लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं कुछ बच्चों को डॉ. सुरेंद्र मालवीय एवं तेजस्विनी उईके द्वारा फिजियोथेरेपी विभिन्न एक्सरसाइज करवाकर भी लाभ पहुंचाया जा रहा है। उपचार से लाभान्वित बच्चों के परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ देखी जा रही है। परिजनों ने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना तथा चिकित्सकीय टीम के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पहल जिले में बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button