Breaking News

राजगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची पहली मालगाड़ी, नगरवासियों की जगी नई उम्मीद

लखन गुर्जर राजगढ़ जिला मुख्यालय पर गुरुवार शाम 4 बजे रामगंज मंडी से चलकर पहली मालगाड़ी राजगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। यह पल राजगढ़ नगर के लिए ऐतिहासिक रहा। वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार रेल राजगढ़ पहुंची, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी रेलवे पटरी के किनारे जमा हो गए।

पहली मालगाड़ी के आते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस दृश्य को देखा और मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाए। लोगों में खुशी साफ नजर आई।

मालगाड़ी में रेलवे पटरी सहित रेल निर्माण से जुड़ी जरूरी सामग्री लाई गई है। इससे आगे रेलवे लाइन के काम में तेजी आएगी। पहली मालगाड़ी का आगमन पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस ऐतिहासिक शुरुआत से राजगढ़ नगरवासियों की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। लोगों को भरोसा है कि जल्द ही वे राजगढ़ से रेल में बैठकर राजस्थान और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक का सफर कर सकेंगे। इससे व्यापार, खेती और आम लोगों की यात्रा आसान होगी।

Related Articles

Back to top button