Breaking Newsअर्जुनीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजारराज्य

दौड़ रहीं तेज रफ्तार गाडिय़ां, बाइक पर तीन सवार, नाबालिग चला रहे वाहन

जिम्मेदार अंजान : हो रहे जानलेवा हादसा

प्रदेश का गौरव (PKG)बलौदाबाजार,अर्जुनी। अंचल में यातायात व्यवस्था बुरी तरह बदहाल हो गई है। नियम कानूनों का खुलेआम, दिन दहाड़े उल्लंघन वाहन चालकों द्वारा किसी भी सड़क पर कभी भी होता देखा जा सकता है। अर्जुनी के मुख्य मार्ग शासकीय हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई स्थानों पर स्टंटबाजो का कहर देखने को मिल रहा है ।गांव के भीतर की सड़कों पर भी आमजन सुरक्षित नहीं रह गया है।

बीते दिनों भाटपारा बलौदाबाजार पहुंच मार्ग के दो स्थानों पर जिसमे टोनाटार व मिरगी मार्ग में दो स्पीड ब्रेकर बनाया गया। लेकिन इनका भी पालन पूरी तरह से अनेक वाहन चालक नहीं करते। स्कूल शासकीय कार्यालय जैसे प्रमुख स्थानों के सामने से मनमाने तरीके से वाहन चलाते युवा फर्राटा गति से वाहन दौड़ाते रहते हैं। अनेक बाइक चालकों ने उनकी बाइक के साइलेंसर खोल कर इंजन की आवाज तेज कराई है। गांव में एक प्रकार से यह फैशन बनता जा रहा है। साथ ही वाहनों में चारपहिया जैसे हार्न एवं इंजन की तेज आवाज करते वाहन प्रमुख कार्यालयों, स्कूलों के पास से बेखौफ गुजरते रहते हैं। लेकिन विडंबना की बात है कि ऐसे एक भी वाहन चालक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोपहिया वाहन चलाने के दौरान कान से मोबाइल चिपका कर बात करना, नाबालिगों को बाइक, स्कूटी, आटो कई बार कार आदि वाहन तक चलाते देखा जा सकता है। बाइक पर तीन सवारी मानो आम हो गई है। ऐसे वाहन चालक आसानी से देखे जा सकते हैं। दूसरी ओर कहीं भी मनमाने तरीके से वाहन खड़े करना, सवारी इलेक्ट्रॉनिक ऑटो चालकों द्वारा जहां हाथ दिया वहीं बीच सड़क पर अचानक वाहन रोकना राहगीरों की आए दिन की मुसीबत बन रहा है। चारपहिया वाहनों की बात करें तो ट्रेक्टर एवं सभी प्रकार के मालवाहक, यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग, बिना फिटनेस के वाहन देखे जा सकते हैं। इनका खमियाजा होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के रूप में लोगों को भुगतना पड़ता है। कई दुर्घटना के उपरांत प्रबुद्ध जन मांग करते देखे जा रहे हैं कि मुख्य मार्ग पर स्पीड लिमिट निर्धारित की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने से हादसों पर रोक लगेगी एवं लोग सड़क पर खुद को बहुत तक सुरक्षित समझेंगे। भरी ट्राली रोड के दोनों तरफ खड़ी कर दी जाती हैं। वह इनकी न लाईट जलाकर जाते हैं, न ही इनके पीछे रेडियम पट्टी, स्टीकर आदि होते हैं। इससे अंधेर में कोई भी बड़ी घटनाओं के होने की आशंका बनी रहती है। ग्राम एवं आसपास के लोगों का थाना प्रभारी से निवेदन है कि अर्जुनी रोड के दोनों तरफ वाहन खड़े करने वालो को समझाइश दे। पूर्व में ही गिट्टी से भरे ट्राली ने एक वाहन चालक को ठोकर मार गाड़ी बीच रोड खड़ा कर फरार हो गया जिसमें हताहत युवक का मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। कोई बड़ी दुर्घटना होने के पहले सड़क के दोनों तरफ अंधेरे में खड़े हुए ट्रेक्टरों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने इस पर प्रशासन से कार्यवाही की मांग किया है।

बायपास सड़क होने के उपरांत ,संयंत्रों के भारी भरकम वाहन गांवो के आंतरिक सीमाओं से गुजर रहे आई जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। जिस पर ना तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना ही यातायात विभाग आखिर क्या कारण है कि इन्हें इन रास्तों से वाहन दौड़ाने का खुला छूट दिया जा रहा है? क्यों विभाग के आलाधिकारी इन ट्रांसपोर्टरो पर मेहरबान है? विभाग की इन पर कारवाई नही करना कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है ? क्या मोटी मलाई के एवज में यह सारी हदें पार करने दिया जा रहा है ?

Related Articles

Back to top button