Breaking News

गांवों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाया जाए। सड़क, भवन, स्वच्छता और आधारभूत संरचना के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है।”

 

राजगढ़    सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीण विकास को गति देते हुए करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग  गौतम टेटवाल द्वारा किया गया।

साथ ही ग्राम पंचायत लीमा चौहान के लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, टीनशेड, आंगनवाड़ी भवन, सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार ग्राम दराना में लगभग 53 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, सीसी रोड, शांति धाम की तार फेंसिंग एवं पेवर्स निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया।

 

साथ ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ग्राम पंचायत गुलावता, तुकोगंज एवं बाबडल्या के लिए लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्य जिसमे सामुदायिक भवन, सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

 

वहीं ग्राम पाडल्या आंजना में गुरु महाराज के स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में पाडल्या आंजना में हुए बाउंड्रीवाल, टीनशेड, सीसी रोड, पुलिया एवं नाली निर्माण कार्यों सहित लगभग 60 लाख 80 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों को ग्राम वासियों को समर्पित किया। साथ ही ग्राम कोडिया खेड़ी में टीनशेड, सीसी रोड, सुदूर सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का 62 लाख 44 हजार रुपये की लागत से भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामवासियों को विकास की सौगात दी गई।

 

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पष्ट प्रतिबद्धता है कि गांवों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाया जाए। सड़क, भवन, स्वच्छता और आधारभूत संरचना के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, आवागमन की सुगमता, स्वच्छता एवं बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित होगा। ग्राम विकास से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है और जनकल्याण के संकल्प के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button