RAJGARH

आईजी ने सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित प्रतिक्रिया पर दिया विशेष जोर

राजगढ़ पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन  अभय सिंह दिनांक 23.12.2025 को राजगढ़ जिले के आधिकारिक भ्रमण पर पहुंचे। जिला आगमन पर पुलिस अधीक्षक  अमित तोलानी (IPS) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

ईजी  के भ्रमण के दौरान जिला कंट्रोल रूम, राजगढ़ स्थित सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित एवं प्रमुख पुलिस अधिकारियों की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों, महिला एवं एससी/एसटी संबंधी मामलों, फील्ड डिप्लॉयमेंट, न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक  अमित तोलानी (IPS) की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), थाना/चौकी प्रभारी तथा एसपी कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक में आईजी  द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

👉 अनुभागवार चालानों की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

👉 सभी थानों में गुणवत्ता-पूर्ण अनुसंधान एवं सशक्त अभियोजन पर विशेष जोर।

👉 गंभीर अपराधों में उचित पर्यवेक्षण एवं समयबद्ध अनुसंधान प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश।

👉 डिजिटल एविडेंस (CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा, तकनीकी साक्ष्य) के प्रभावी उपयोग पर बल।

👉 सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट्स एवं दुर्घटना-प्रवण स्थलों की समीक्षा कर रोकथामात्मक उपाय।

👉 पीड़ित सहायता हेतु सॉलिशियम फंड के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण।

👉 क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी व कार्रवाई।

👉 मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान एवं NDPS मामलों में त्वरित अनुसंधान।

👉 नशे के दुष्प्रभावों की रोकथाम हेतु विशेष अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश।

👉 चिन्हित/संवेदनशील अपराधों की पृथक समीक्षा एवं शीघ्र निष्कर्ष।

👉 लंबित अंधे कत्ल एवं अनसुलझी हत्या के मामलों की गहन समीक्षा कर त्वरित खुलासा।

👉 BNS/BNSS के क्रियान्वयन, दस्तावेजी अनुपालन एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा।

👉 गोवंश एवं पशु क्रूरता प्रकरणों में पूर्ण सख्ती से कार्रवाई।

👉 मर्ग प्रकरणों की समय-सीमा में जांच पूर्ण करने के निर्देश।

👉 मालखाने में रखे जप्त माल की सुरक्षा, परीक्षण एवं विधिसम्मत निस्तारण।

👉 ऑपरेशन मुस्कान, महिला सुरक्षा एवं बालिका दस्तयाबी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा।

👉 जिले के सभी लंबित अपराधों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण।

👉 लंबित चालानों को माननीय न्यायालय में समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश।

👉 महिला एवं एससी/एसटी प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से कार्रवाई।

👉 जप्तशुदा वाहन, खात्मा/खारिजी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण।

👉 लघु अधिनियम, जुआ, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में सख्त कार्रवाई।

👉 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टि पूर्वक निराकरण।

👉 सभी समन/स्थाई वारंटों की त्वरित तामील।

👉 थाना स्टाफ द्वारा जनता के प्रति विनम्र व्यवहार, त्वरित समस्या समाधान एवं

नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियानों का प्रभावी संचालन।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मान

बैठक के दौरान आईजी भोपाल (देहात) ज़ोन  अभय सिंह द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गुणवत्ता-पूर्ण विवेचना एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने वाले उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गएअपने संबोधन में आईजी  ने राजगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा—“पुलिस बल को सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।”

Related Articles

Back to top button