RAJGARH

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस कार सेवकों का किया सम्मान निकाली वाहन रैली

राजगढ़ नगर के खिलचीपुर नाका स्थित अंजनी लाल हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा राम दरबार की महा आरती के साथ शौर्य दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर नगर के कार सेवक रघुनंदन शर्मा ज्ञान सिंह जी गुर्जर अशोक शर्मा सीताराम वर्मा रमेश टेलर शैलेंद्र विजयवर्गी देवी सिंह सोंधिया आदि का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में तिलक एवं पटका भेंट कर स्वागत सम्मान किया ।
इस अवसर पर रघुनंदन शर्मा ने बताया कि इसी दिन हिंदुओं को अपमानित करने की दृष्टि से बनाई गई बाबरी मस्जिद को इस दिन हिंदू समाज ने अपने शौर्य से गिरा दिया था इस दिन राजगढ़ नगर के मेरे साथ कई साथी अयोध्या में उपस्थित थे । जिनका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी के द्वारा सम्मान किया ।।
कार सेवक सम्मान के पश्चात नगर में वाहन शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई जो की हाईवे होते हुए ब्यावरा नाका मेंन मार्केट होते हुए पूरा मोहल्ला एवं अस्पताल रोड होते हुए पुनः अंजलि लाल मंदिर धाम पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय नागरिक बैंक के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ,जिला मंत्री मयंक जायसवाल मंदिर समिति के प्रमुख प्रताप सिसोदिया, दारा सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर सत्संग प्रमुख उमेश शर्मा बल उपासना प्रमुख चेतराम गुर्जर जिला धर्म प्रसार प्रमुख संतोष कटारे, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू गौड़ नगर अध्यक्ष विशाल कलोसिया प्रखंड महामंत्री संतोष राणा नगर मंत्री लोकेश शर्मा , प्रखंड संयोजक प्रकाश तंवर , विष्णु तंवर ,चंदन गुर्जर राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button