उत्तर प्रदेश

बरेली में भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला, कहा लोकतंत्र कमजोर करने का एजेंडा और बंगाल में हुमायूं कबीर पर सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ : बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एजेंडा लोकतंत्र को कमजोर करने का है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग हर वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान चलाता है और इस बार विशेष अभियान 20 साल बाद शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर नेगेटिव प्रचार किया, जो लोकतंत्र के प्रति उनका नकारात्मक दृष्टिकोण दर्शाता है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अंतिम ड्राफ्ट प्रकाशित हुआ तो किसी ने आपत्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है, इसलिए विपक्ष निराशा में संवैधानिक प्रक्रिया को दोषी ठहरा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने बंगाल में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घटना पर चिंता जताई। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि देश का माहौल बिगड़ने से बचा रहे।

Related Articles

Back to top button