RAJGARH

ऑपरेशन चक्षु के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस में बैग चोरी का खुलासा 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया लगभग ₹62,000 मूल्य का मशरूका बरामद

 

राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं ऑपरेशन चक्षु के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सारंगपुर उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्यवाही करते हुए बस से बैग चोरी की घटना का सफल खुलासा किया।

 

ऑपरेशन चक्षु के अंतर्गत नगर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया तथा चोरी गया लगभग ₹62,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया।

 

*घटना का विवरण*

 

दिनांक 08.07.2026 को फरियादिया पूजा गोस्वामी पति दिनेश गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम ककरकड़िया, थाना नलखेड़ा, जिला आगर मालवा बस स्टैंड सारंगपुर से बस में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया।

 

बैग में लगभग 562 ग्राम चांदी की पायल, चांदी का कमरबंद, एक मोबाइल फोन, दो साड़ियां एवं अन्य कपड़े रखे हुए थे।

 

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सारंगपुर में अपराध क्रमांक 529/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

*पुलिस की कार्यवाही*

 

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्षु के अंतर्गत बस स्टैंड एवं आसपास के मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

रमेश पिता कन्हैयालाल धाकड़, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लसूड़िया धाकड़, थाना खुजनेर, जिला राजगढ़।

 

*जप्त मशरूका*

 

✅ लगभग 562 ग्राम चांदी की पायल एवं कमरबंद

✅ एक मोबाइल फोन

✅ दो साड़ियां एवं अन्य कपड़े

✅ कुल मशरूका लगभग ₹62,000 मूल्य का

 

 

Related Articles

Back to top button