राजस्‍थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी मंदिर में किये दर्शन

जयपुर, 15 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपत्नीक भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button