मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित लाल परेड मैदान में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय “राज्योत्सव” समारोह परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित लाल परेड मैदान में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय “राज्योत्सव” समारोह परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्टॉल संचालकों से प्रदर्शित उत्पादों, कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि यंत्र, स्मार्ट सिंचाई तकनीक, एग्री स्टार्टअप तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, तकनीकी प्रगति और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।


