Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक को त्वरित सहायता ट्रायसाइकिल मिलने से श्री दयाशंकर का जीवन होगा आसान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बुरहानपुर निवासी दिव्यांग नागरिक श्री दयाशंकर को आने-जाने में आसानी के लिए ट्राइसायकिल उपलब्ध करवाई गई है। श्री दयाशंकर की पत्नी श्रीमती बिंदू बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कलेक्टर बुरहानपुर को इस सहयोग के लिए आभार माना है। परिवार को बेटियों की शिक्षा के लिए भी सहायता प्रदान की गई है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि किसी भी जरूरतमंद की पीड़ा अनसुनी नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके संज्ञान में एक वीडियो आया था, जिसमें श्रीमती बिंदू बाई अपने दिव्यांग पति को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस वीडियो के संदर्भ में कलेक्टर बुरहानपुर को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर द्वारा दिव्यांग श्री दयाशंकर को तत्परतापूर्वक सहायता प्रदान की गई। श्री दयाशंकर को ट्राइसायकिल उपलब्ध करवाए जाने से उनके जीवन को आसान बनाने में सहयोग मिलेगा

Related Articles

Back to top button