राजस्‍थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

जयपुर, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं ‘अंत्योदय’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर शुक्रवार को धानक्या स्थित स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प. दीनदयाल जी के आदर्शों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता एवं महान विचारक थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को अपने जीवन का ध्येय बनाया और समावेशी विकास के लिए ‘एकात्म मानववाद’ की परिकल्पना दी। उन्होंने कहा कि उनके दर्शन एवं विचार हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं। हमारी सरकार अंत्योदय को ध्येय मानकर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

Related Articles

Back to top button