बिहार-झारखण्‍ड

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर चर्चा

नई दिल्ली, रांची (SHABD): झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की। नई दिल्ली में हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के आरोपों पर विस्तार से चर्चा की। संजय सेठ ने राज्य में चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारी छात्र भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठा रहे हैं। मुलाकात के दौरान राज्य में युवाओं से जुड़े मुद्दों और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button