बिहार-झारखण्‍ड

16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी का शानदार प्रदर्शन, 24 पदक जीते

खूंटी (SHABD): 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। आसनसोल शूटिंग क्लब (चांदमारी) में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी के निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 6 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर कुल 24 पदक अपने नाम किए और खूंटी का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने सभी पदक विजेताओं और शूटिंग कोच अनुज कुमार को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button