जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं

राजगढ़
जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह दांगी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजित जनसुनवाई में ग्राम टांडी खुर्द निवासी मोरसिंह ने बताया कि आवेदक की भूमि पर अनावेदको द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया हैं। आवेदक को कृषि भूमि पर जाने नहीं दिया जा रहा हैं। आवेदक को काफी परेशानिया हो रही हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा तहसीलदार कालीपीठ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पिपलिया रसोडा निवासी बद्रीप्रसाद ने बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग द्वारा शासकीय भूमि से नाली निर्माण न करते हुए आवेदक की निजी भूमि से नाली निर्माण किया गया। नाली निर्माण से आवेदक अपनी निजी भूमि पर खरीफ फसल की बुवाई करने में असमर्थ हैं। आवेदक की कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता बंद हो गया हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ईई आरईएस को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 120 आवेदन प्राप्त हुए।




