RAJGARH

कुएं में गिरे बैल का जेसीबी की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू

राजगढ़। करेड़ी-खुजनेर रोड पर नाना गांव के समीप भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी के खेत में बने कुएं में अचानक एक बैल गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनंद त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और बैल को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।

उन्होंने तत्काल ठेकेदार बालू सोलंकी से संपर्क कर जेसीबी भेजने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही बालू सोलंकी द्वारा तत्काल जेसीबी मौके पर भेजी गई। जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

समय पर जेसीबी उपलब्ध करवाकर रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने के लिए ठेकेदार बालू सोलंकी का आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button