विशेष गहन पुनरीक्षण-SIR अभियान की समीक्षा

टिहरी गढ़वाल (SHABD): भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, अभियान को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, नितिका खण्डेलवाल ने समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
बैठक में जिले के सभी उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।




