RAJGARH

मेड़तवाल महिला मंडल ने किया सामूहिक बछ बारस उद्यापन

सामूहिक आयोजन से समाज की एकता और अखंडता का दिया संदेश, महिला मंडल की पहल की सराहना

राजगढ़। 8 सितंबर को राजगढ़ मेड़तवाल समाज की महिला मंडल द्वारा सामूहिक रूप से बछ बारस व्रत का उद्यापन किया गया। कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज का आयोजन मेड़तवाल धर्मशाला में किया गया।

मेड़तवाल महिला मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल अध्यक्ष उषा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मेड़तवाल समाज राजगढ़ के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता (काकासाब) एवं नवयुवक संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंघी का विशेष सहयोग रहा।

सामूहिक रूप से आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने समाज में एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजजनों ने एक-दूसरे को बछ बारस की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक भोज में शामिल हुए।

महिला मंडल अध्यक्ष उषा गुप्ता की ओर से सामूहिक उद्यापन की गई इस नई पहल की समाजजनों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button