बिहार-झारखण्ड
जमशेदपुर में रक्तदान शिविर, अर्जुन मुंडा ने रक्तदान को बताया महादान

जमशेदपुर (SHABD) : जमशेदपुर के धातकीडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और स्थानीय सांसद विद्युतवरण महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्री मुंडा और श्री महतो ने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।




