बिहार-झारखण्ड
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची (SHABD): पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी रांची में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोरहाबादी के तेतर टोली स्थित दरहा भूताही पूजा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साल का पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।




