Breaking News

सेफ क्लिक अभियान 2.0″ के तहत राजगढ़ पुलिस द्वारा 25 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

“सेफ क्लिक अभियान 2.0” के तहत राजगढ़ पुलिस द्वारा 25 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक  अमित तोलानी* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन में *”सेफ क्लिक अभियान 2.0″* के अंतर्गत आज दिनांक 28.06.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत जिलेभर में कुल *25 कार्यक्रम* आयोजित किए गए, जिनमें *1,665 नागरिकों* ने सहभागिता की। कार्यक्रमों के दौरान ग्राम चौपाल, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों एवं अन्य स्थानों पर आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को *फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, यूपीआई/क्यूआर कोड फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग* एवं अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल *1930 हेल्पलाइन* एवं *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

 

Related Articles

Back to top button