Breaking News

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाली बहनों का किया सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रवण

 

राजगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर में समाजहित एवं नवाचार से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायी प्रयासों का उल्लेख किया। अपने संबोधन में उन्होंने ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र की उन बहनों की विशेष सराहना की, जो प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) कर इको-ब्रिक्स तैयार कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा क्षेत्र की बहनों के कार्यों का उल्लेख किए जाने पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे राजगढ़ जिले एवं ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किया जा रहा यह नवाचार न केवल प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि महिलाओं के द्वारा स्वच्छता के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सराहना प्राप्त करने वाली बहनों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘स्वच्छ भारत अभियान’, ‘महिला सशक्तिकरण’ और ‘पर्यावरण संरक्षण’ जैसे विषय जनआंदोलन का स्वरूप ले चुके हैं। आज देश के कोने-कोने में नागरिक समाज के सहयोग से अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के उन अनाम नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बना है, जो अपने नवाचार, सेवा और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button