Breaking News

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने किया रायपनिंग चैंबर एवं अमरूद फलोद्यान का निरीक्षण

राजगढ़  मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों का मैदानी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड सारंगपुर के ग्राम बोकड़ी में श्री इंदर सिंह पच्चीसिया द्वारा स्थापित 60 मीट्रिक टन क्षमता के रायपनिंग चैंबर का निरीक्षण किया तथा इसकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने पचोर में कृषक श्री बंटी के अमरूद फलोद्यान का निरीक्षण कर बागीचे में की जा रही उद्यानिकी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने फलोद्यान के रखरखाव एवं उत्पादन संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने रायपनिंग चैंबर एवं अमरूद फलोद्यान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल किसानों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक है। आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपनी उपज का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं तथा कृषि को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button