Breaking News

जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक डॉ. मिश्रा के निर्देश पर समितियों में खाद का होगा भौतिक सत्यापन

 

कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजगढ़ के प्रशासक डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजगढ़ के सभी शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों को अपनी-अपनी कार्यक्षेत्र की सहकारी समितियों में उपलब्ध खाद का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा समितियों में उपलब्ध खाद का भौतिक सत्यापन कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाएगा, ताकि खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा सके।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया है कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी सक्रियता से कार्य करें तथा समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। जिला प्रशासन एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button