उत्तर प्रदेश

लखनऊ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का भव्य अभिनंदन

लखनऊ (SHABD) :लखनऊ में अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर ‘सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य’ विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान भी हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्कृत प्रेमी, शिक्षाविद और आचर्य उपस्थित रहे। ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने संबोधन में सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति को देश की सबसे बड़ी धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, वैदिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ये मूल्य भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा ने परिषद के पुस्तकालय विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की, वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी परिषद के विकास हेतु एक लाख रुपये का सहयोग देने का ऐलान किया। समारोह में अनेक विद्वान, शिक्षाविद और संस्कृत प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button