बिहार-झारखण्‍ड

विश्व साइकिल दिवस पर “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन

पटना (SHABD) :विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खेल प्रेमी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग साइकिल रैली में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाकर फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

वहीं विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को अपने जीवन में साइकिल चलाने की आदत शामिल करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और बढ़ती बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलेगी।

विश्व साइकिल दिवस के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ भारत और फिट इंडिया के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button