उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में 294 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

File Photo
बलरामपुर (SHABD):मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बलरामपुर में 294 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की पहचान निवेश और सुरक्षा के माहौल के लिए हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आज हर जनपद के समग्र विकास के काम लिए कर रही हैं।




