लाइनमैन रामचंद्र सेन सेवानिवृत होने पर दी विदाई

राजगढ़ । विद्युत उपभोक्ता सेवा केन्द्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ब्यावरा में कार्यरत वरिष्ठ लाइनमैन रामचंद्र सेन की सेवानिवृत्ति पर विभाग के अधिकारीयों एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें आत्मीय विदाई दी। इस दौरान विद्युत विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्युत विभाग के एई उनकी सराहनीय कार्यकाल पर याद करते हुए विभाग के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहे रामचंद्र सेन के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में शहर वासियों से उनका जो संबंध रहा साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। लाइनमैन का पद बिजली विभाग की रीढ़ होता है। जो तूफ़ान, बारिश या भीषण गर्मी की परवाह किए बिना, निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विभाग के कार्य को ही महत्ता दी। शहर में कहीं भी विद्युत संबंधित समस्या आने पर उन्हें सब से पहले याद किया जाता था। स्टाफ के सदस्यों और शहर वासियों ने सेन के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें आत्मीय विदाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही सेन को साफ़ बांध कर, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर एई अजित भूमारकर, एआरओ रुपेश गोलिया, मुरलीधर नगर, रामप्रसाद यादव, दिनेश पुष्पाद, रिटर्ड बाबू , नन्द लाल परमार, अनुप शर्मा, लोकेश यादव, लक्की नगर, सुरेश वर्मा, जितेन्द्र सेन, संजू शर्मा, जितेन्द्र सेन,सोनू सेन, आशीष गहलोत आदि उपस्थित रहे।



