बिहार-झारखण्ड
कल्पना सोरेन ने मुंबई में विश्व प्रसिद्ध डब्बावाला एसोसिएशन के सदस्यों से की मुलाकात

रांची (SHABD) :झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर है। समिति के सदस्यों ने इस क्रम में मुम्बई के एक मेट्रो स्टेशन पर विश्व प्रसिद्ध डब्बावाला एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य डब्बावालों के अदभुत नेटवर्क, उनके अनुशासन और समय प्रबंधन को समझना था। गांडेय की विधायक और समिति की सदस्य कल्पना सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि डब्बा वालों की यह व्यवस्था मेहनत प्रबंधन तथा विश्वास का एक अदभुत उदाहरण है। इस मौके पर उनके साथ समिति की सदस्य पूर्णिमा साहू भी मौजूद थी।




