बिहार-झारखण्‍ड

दरभंगा में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने सरकार पर साधा निशाना

दरभंगा (SHABD) :जन सुराज पार्टी की ओर से आज दरभंगा में जिला कार्यकारिणी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कई नए लोगों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज बिहार नवनिर्माण अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जिस प्रकार के बदलाव की अपेक्षा कर रही है, उस पर वर्तमान सरकार खरी नहीं उतर रही है।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है, जिसके कारण गरीब और आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य राज्य में व्यवस्था परिवर्तन और बेहतर शासन व्यवस्था स्थापित करना है।

Related Articles

Back to top button