बिहार-झारखण्‍ड

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने तीरंदाज झोंगो पाहन को किया सम्मानित

रांची: विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 के पदक विजेता तीरंदाज झोंगो पाहन को सम्मानित किया। खूंटी के झोंगो ने तीरंदाजी में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अध्यक्ष ने उनके प्रशिक्षकों आशीष कुमार और दानिश अंसारी की भी सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के तीरंदाज झोंगो पाहन ने एशियन यूथ पैरा गेम्स के तीरंदाजी में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर झारखंड सहित देश का नाम रोशन किया है। ऐसी प्रतिभाएँ खेल जगत के लिए अनमोल है। झारखंड के हर ज़िले में प्रतिभावान खिलाड़ी इनसे प्रेरित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button