उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर, प्रोजेक्ट गंगा की समीक्षा की

File Photo

लखनऊ (SHABD) :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर, प्रोजेक्ट गंगा और गेहूं के इन-हाउस प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए मंडी शुल्क में छूट जैसे विषयों की समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के एआई मिशन की बुनियादी संरचना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर क्लस्टर केवल एनसीआर क्षेत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रदेश केअन्य हिस्सों को भी इससे जोड़ा जाए। प्रोजेक्ट गंगा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन युवाओं को डिजिटल उद्यमी के रूप में चुना जाए, उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए। मुख्यमंत्री ने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तेजी से विस्तार और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने गेहूं के इन-हाउस प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की रणनीति की समीक्षा के दौरान मंडी टैक्स और मंडी शुल्क व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश की मंडियों को आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक बनाया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button