बिहार-झारखण्‍ड

मंदिर में हत्या से आक्रोश, आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन

रांची(SHABD): रांची के सुप्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आदिवासी संगठनों का कहना था कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे मंदिर में घुसकर चोरी और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button