उत्तर प्रदेश
होली के आयोजन के तहत आज दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर होली खेली

प्रयागराज : प्रयागराज में तीन दिनों तक चलने वाले होली के आयोजन के तहत आज दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर होली खेली। होली उत्सव के दौरान लोक गायकों ने पारम्परिक फाग गीत गाकर उत्सव में रंग भर दिया। प्रदेश भर में आज पुलिस कर्मियों ने भी होली के उत्सव का आनंद लिया। मऊ, हापुड़, आगरा, चित्रकूट समेत अन्य जनपदों के सभी थानों ,चौकियों और पुलिस लाइन में होली खेली गई। मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मी और रंगरूटों ने संगीत की थाप पर झूमते हुए एक दूसरे को रंग लगाए। इस अवसर पर मेरठ ज़ोन के एडीजी भानु भास्कर ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। उन्होंने नव नियुक्त पुलिसकर्मियों का पुलिस बल में स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में सब मिलकर देश और प्रदेश की सेवा करेंगे।




