उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा, माफी की मांग पर टकराव

लखनऊ : यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मंत्री संजय निषाद ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सपा से माफी की मांग की और SC/ST एक्ट का हवाला दिया। इस आरोप के बाद सदन में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और सपा विधायक विरोध करते हुए वेल तक पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और कागज छीनने की कोशिश के आरोप भी लगे। स्थिति बिगड़ती देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराना पड़ा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ सकी।




