RAJGARH

कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक तोलानी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता पर दिया जोर

 

 

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी द्वारा शुक्रवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों के सुरक्षित संधारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्थापित बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यप्रणाली का परीक्षण कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button