उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में बनेगा देश का पहला बासमती और जैविक प्रशिक्षण केन्द्र

पीलीभीत (SHABD) : कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केन्‍द्र स्‍थापित करने के लिए उत्‍तर प्रदेश के कृषि विभाग के साथ सत्‍तर साल के पट्टा समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य भारत में बासमती चावल के तंत्र को मजबूत करना है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने बताया है कि इस केन्‍द्र की स्थापना का उद्देश्‍य बासमती और जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में समर्थन देने के साथ-साथ कृषि विशेषज्ञों और विद्यार्थियों के लिए एक संसाधन केन्‍द्र के रूप में सहायता देना है। इस केन्‍द्र में बासमती और जैविक खेती पर सभागार, संग्रहालय तथा दीर्घा होगी। साथ ही जैविक खेती के बारे में जानकारी के लिए एक सम्‍मेलन कक्ष, प्रयोगशाला और भंडारण स्‍थान भी होगा। लगभग सात एकड़ में बनने वाला यह केन्‍द्र देश का पहला बासमती जैविक प्रशिक्षण और प्रदर्शन केन्‍द्र होगा। इसमें पारंपरिक और जैविक बासमती खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button